Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा: आफताब आलम

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का लातेहार में प्रदर्शन

लातेहार। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गुरुवार को लातेहार कचहरी परिसर में केंद्र सरकार एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्‍यक्षता नगर अध्‍यक्ष सुरेंद्र उरांव ने किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आफताब आलम ने कहा कि नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक प्रकरण और उससे जुड़े घटनाक्रम के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लें और इस्तीफा दें.  उन्होंने यह भी दावा किया कि परीक्षा से आहत होकर कई विद्यार्थियों ने आत्महत्या की तथा हाल के विरोध प्रदर्शनों में छात्रों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया. उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा. कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष अनीता देवी, आदिवासी जिलाध्यक्ष अजीत पाल कुजूर, एडवोकेट प्रिंस प्रसाद, युवा कांग्रेस नेता मिथलेश पासवान, ओमप्रकाश यादव, तेतर यादव, लाडले, इमरान सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की. प्रदर्शन में सुहेल, पवन, इमरान अंसारी, रौशन, दामोदर तुरी, रंजीत, नरेश गंझू, अरुण तुरी, किशोर गंझू, संतोष, बिजेंद्र उरांव, कृष्णा उरांव, बीरेंद्र यादव, कृष्ण यादव, सुरेंद्र यादव, प्रेमचंद यादव, निरु यादव, संजीत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!