Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

विधायक के पहल पर हरिजन टोला में लौटी बिजली

लातेहार। सदर प्रखंड के ग्राम मोंगर के हरिजन टोला में पिछले लगभग 15 दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों को भीषण बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। बिजली बाधित रहने से दैनिक जीवन, पेयजल आपूर्ति और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलने पर लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश दिया। विधायक की पहल के बाद विभाग ने खराब ट्रांसफार्मर को हटाकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया, जिससे हरिजन टोला में पुनः विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई। बिजली बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए विधायक प्रकाश राम और मनरेगा सांसद प्रतिनिधि पिंटू रजक के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी सक्रिय पहल से लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या का समाधान हो सका। विद्युत आपूर्ति शुरू होने से क्षेत्र में सामान्य जनजीवन फिर से पटरी पर लौट आया।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!