लातेहर। शनिवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार के सांस्कृतिक कला केन्द्र में अभिभावक -शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रामायण पासवान थे. मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य रामायण पासवान के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. दसवीं कक्षा के छात्र तेजस के द्वारा सस्वर सरस्वती वंदना की गयी. विद्यालय की बालिकाओं ने आकर्षक स्वागत गीत प्रस्तुत किया. मंच संचालन उपेन्द्र सिंह ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत में आशीष कुमार पांडेय ने पीटीसी के गठन के उद्देश्य और भूमिका की विस्तृत जानकारी दी. प्राचार्य ने अध्यक्षीय भाषण में विद्यालय की उपलब्धियों को बताया. उन्होने कहा कि विद्यालय के विकास में अभिभावकों की भूमिका के महत्व है. कार्यक्रम की पूर्व पीटीसी सदस्यों के द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए. इसके तहत् कुछ अभिभावकों ने कई प्रश्न किये और सुझाव दिये. इस पर प्राचार्य ने विद्यालय की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया. इसके बाद पीटीसी के गठन की प्रक्रिया शुरू की गयी. समिति के गठन के बाद होने वाले बैठकों की जानकारी उपेन्द्र जी ने दी. प्राचार्य ने अभिभावक सदस्यों से बैठक में भाग लेने के साथ साथ विद्यालय की गतिविधियों के अवलोकन का भी आग्रह किया एवं सहयोग की अपेक्षा प्रकट की. धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक सुखराम भगत ने किया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी तथा बच्चों के 150 अभिभावक उपस्थित थे.