Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

एआईएमआईएम की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

लातेहार। पथ निर्माण विभाग के विश्रागार, चंदवा में रविवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की प्रखण्ड स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मो गफूर आलम (नगर पंचायत प्रभारी लातेहर) और संचालन मो आरिफ ने किया. जिला अध्यक्ष इंजीनियर मो. शहबाज़ की मौजूदगी में जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथ कमेटियों के विस्तार पर चर्चा की गई. बैठक में कहा गया कि लातेहार जिले के हेरंज, बालूमाथ, बारीयतू के गांवों मे हल्की बूंदा बांदी और हवा पर बिजली कई कई दिनों तक गुल हो जाती है. टोरी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है. वर्त्तमान विधायक ने टोरी ओवरब्रिज का मुद्दा सदन मे कितनी बार उठाया और अगर उठाया है तो उसको सार्वजनिक किया जाए. बैठक में तीन वर्षों से लंबित प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान जल्द कराने की मांग उठाई गई. साथ ही अंचल कार्यालयों में गरीबों की जमीन की कथित दलालों द्वारा हो रही खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने की मांग की गई. वरिष्ठ नेता मो. आरिफ ने तूबैद कोल माइंस से रैयतों के साथ किए गए वादे पूरे करने की मांग की. जिला संयोजक मो. शहबाज़ ने बालूमाथ कोल क्षेत्र में सीसीएल द्वारा हाइवा मार्ग पर नियमित पानी का छिड़काव नहीं किए जाने से दुर्घटनाएं बढ़ने की बात कही और नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग की. विधानसभा प्रभारी श्रवण पासवान ने भी भूमि संबंधी अनियमितताओं पर रोक लगाने की आवश्यकता जताई.इस बैठक मे नये सदस्यो को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई हैं. इनमें दानिश आलम, संजय मांझी, कामेशवर यादव, उपेन्दर भूय्या, अहमद अली, नानू भूया, मुन्तज़िर अंसारी, मेराज अंसारी, जावेद अख्तर, फ़ैयाज़ अहमद, मो शहज़ाद, खुर्शीद अनवर, इम्तियाज़ आलम का नाम शामिल है. जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहबाज़ इंजीनियर द्वारा जिला कमिटी, प्रखंड कमेटी एवं प्रखंड प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया. कलाम आज़ाद को चंदवा प्रखण्ड प्रभारी, मो इनामल खान को चंदवा प्रखण्ड अध्यक्ष बनाया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!