लातेहार। बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड (सीआईसी) के बरवाडीह रेलवे स्टेशन मे एक युवक चलती ट्रेन मे चढ़ने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया. तत्काल रेलवे पुलिस एवं स्थानीय लोगो ने उसे बरवाडीह सामुुुुुदायिक अस्पताल पहुंचाया. यहां उसका प्राथमिक इलाज कर मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है. घटना मंगलवार की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे की है. युवक की शिनाख्त पलामू के चैनपुर निवासी मिथिलेश कुमार (39) पिता अशोक राम के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसान वह डालटनगंज से बीडीएम ट्रेन में सवार हुआ था. ट्रेन जब बरवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंची तो वह समोसा लेने के लिए स्टेशन मे उतरा. इसी दौरान ट्रेन खुल गयी. ट्रेन को खुलता देख कर वह दौड़ कर ट्रेन मे चढ़ने का प्रयास किया. लेकिन असंतुलित हो गया और इसमें गंभीर रूप से घायल हो गया.