लातेहार। जिले के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री सारथी योजना का लाभ मिल रहा है. जिला कौशल विकास पदाधिकारी संतोष कुमार के मार्गदर्शन में विभिन्न कौशल विकास केद्रों में युवतियों को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है. पिछले मंगलवार को शहर के रेलवे स्टेशन रोड में स्थित दक्ष एकेडमी में प्रशिक्षित 24 अभ्यर्थियों को रोजगार हेतु दिल्ली रवाना हुई है. केंद्र प्रबंधक नीरज कुमार ने बताया कि इससे पहले भी प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए विभिन्न शहरों में भेजा जा चुका है. उन्हें रोजगार से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की तथा कार्यस्थल पर अनुशासन, सुरक्षा एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है. एमआइएस प्रभारी निभा कुमारी ने भी अभ्यर्थियों को रोजगार के महत्व एवं आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता पर प्रेरणा दी.