maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंड

संत रविदास के 650 वीं जयंती पर निकाली गयी समरसता संकल्‍प रथ यात्रा का लातेहार में स्‍वागत किया गया

लातेहार। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर काशी (वाराणसी) से प्रारंभ हुई संत गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के तहत निकली गई  कलश वंदन यात्रा का आगमन गुरुवार देर शाम तकरीबन आठ बजे लातेहार में हुआ. यहां श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर में कलश का गाजे बाजे के साथ भव्‍य स्‍वागत किया गया.

इसके बाद कलश को शिरोधार्य कर मंदिर के गर्भगृह में रात्रि विश्राम के लिए रखा गया. इससे पहले पलामू के सीमाना सतबरवा से कलश यात्रा का स्‍वागत लातेहार के भाजपाईयों के द्वारा किया गया. शुक्रवार को कलश यात्रा चंदवा होते हुए रांची को प्रस्‍थान करेगी.

प्रदेश उपाध्‍यक्ष बालमुकुंद सहाय ने बताया कि संत रविदास की 650वीं जयंती (प्रकटोत्सव) के उपलक्ष्य में 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक सात महीने का राष्ट्रव्यापी ‘संत गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ चला भाजपा के द्वारा आयोजित किया जा रहा है. इस अभियान की शुरुआत वाराणसी स्थित उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से की गई है. उन्‍होने बताया कि झारखंड के सभी जिलो में कलश की मिट्टी भेजी जायेगी. कलश यात्रा लातेहार पहुंचने पर लोगों में काफी उत्‍साह देखा गया. मौके पर प्रदेश उपाध्‍यक्ष श्री सहाय के अलावा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश सह सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास, कांके के पूर्व विधायक विद्युत चरण  राम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य रमेश सिंह, जिला प्रभारी मनीर उरांव, पूर्व विधायक हरिकृष्‍ण सिंह, प्रदेश उपाध्‍यक्ष सुनीता दास, गढ़वा जिला प्रभारी पंकज सिंह, लातेहार जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव, जिला उपाध्‍यक्ष राकेश दुबे, जिला मंत्री मुकेश पांडेय, ध्रुव पांडेय,अजा मोर्चा के जिला अध्‍यक्ष पिंटू रजक, जिप अध्‍यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह, जिला परिषद सदस्‍य सरोज देवी, गौरव दास, पंकज यादव, राकेश भास्‍कर, मंंटू प्रसाद आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!