लातेहार। पत्रकार रामकुमार विश्वकर्मा ने थैलीसीमिया पीड़ित एक नौ वर्षीय बालिका के लिए रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया. जानकारी के अनुसार जिले के मनिका प्रखंड के बंदुआ ग्राम निवासी मनोज पासवान की नौ वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी थैलीसीमिया से पीड़ित है और उसे बी पॉजिटिव रक्त की नितांत आवश्यकता थी. जब यह बात श्री विश्वकर्मा को पता चली तो वे स्वयं ब्लड बैंक जा कर स्वैच्छिक रक्तदान किया. इससे बच्ची के उपचार में राहत मिली. प्रीति के परिजनों ने भी इसके लिए श्री विश्वकर्मा का अभार प्रकट किया. रामकुमार ने बताया कि वे नियमित रक्तन करते है. उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है. इससे न केवल जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य की भी नियमित जाँच हो जाती है. उन्होंने युवाओं से आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान करने, रक्तदान से जुड़े भ्रमों को दूर करने तथा समाज में मानवता और सेवा की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया.