maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंड

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्टेडियम में होगा मुख्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम

लातेहार। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिया शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियों के संबंध में रूपरेखा तैयार की गई. उक्त बैठक में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को पूर्वाभ्यास एवं ध्वजारोहण के दौरान बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. स्वतंत्रता दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए अधिकारी पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें. उपायुक्त ने बताया कि मुख्य समारोह का आयोजन जिला खेल स्टेडियम,लातेहार में किया जाएगा, जहां प्रात: 9:05 बजे ध्वजारोहण होगा. इस अवसर पर झंडोतोलन, राष्ट्रगान, सलामी परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है. बैठक में उपायुक्त ने जिला खेल स्टेडियम की साफ-सफाई, रंग रोगन , लाउडस्पीकर की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, लोगों के बैठने की व्यवस्था, अग्निशमन दस्ता, स्वतंत्रता सेनानियों को आमंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, परेड समेत अन्य के लिए संबंधित पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर निर्देशित किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समय पर सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिए.

साफ–सफाई कराने का दिया गया निर्देश

उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर शहर के सभी चौक-चैराहों एवं सभी प्रतिमा,मूर्तियों की साफ-सफाई आदि कार्य का निस्पादन 15 अगस्त से पूर्व सुनिश्चित करने का निदेश कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत,लातेहार को दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर को पूर्ण रूप से स्वच्छ एवं सुंदर रहे इसे सुनिश्चित करेंगे.बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए परियोजना निदेशक सरोजिनी तिर्की, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी, महुआडांड सुलेमान मुंडरी, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य गण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!