लातेहार। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. उन्होने बताया कि नगर पंचायत लातेहार में शहरी सौंदर्यकरण योजना के तहत डुरूआ क्षेत्र में अधिस्थापित किए गए आई लव लातेहार बोर्ड को कुछ अज्ञात उपद्रवियों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस संबंध में सदर थाना को सूचित किया गया है. उन्होने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की बात कही है ताकि सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने वालो को सबक मिल सके. उन्होने कहा कि नगर पंचायत शहर के सौंदर्यीकरण के लिए तत्पर हैं और कई प्रयास भी किये जा रहे हैं. उन्होने ऐसे उपद्रवियो की पहचान कर सूचित करने की अपील की है.