लातेहार। विधायक प्रकाश राम ने लातेहार के सौरभ कुमार साहू को अंचल कार्यालय (राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग) एवं खनन विभाग (लातेहार) का विधायक प्रतिनिधि बनाया गया है. इसके अलावा अन्य कई नामों की घोषणा की गई है. विधायक ने कहा को नई टीम के गठन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं को गति देना और आम जनता की समस्याओं को सीधे प्रशासन व विधायक तक पहुँचा कर उनका समाधान कराना है. विधायक ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सभी मनोनीत प्रतिनिधि पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा में जुट जाने की अपील की. उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य लातेहार के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुँचाना है. विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर सौरभ कुमार साहू ने विधायक प्रकाश राम के प्रति आभार प्रकट किया है. कहा कि जिस तरह मुझे इतनी बड़ी जिमेदारी सौंपी गई है उसका के पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे.