maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
राजनीति

भाजपा ने किया प्रदर्शन, कहा प्रतियोगी परीक्षाओं में की गयी धांधली की जांच हो

लातेहार। झारखंड में बीते सात वर्षों के दौरान जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक एवं भर्ती घोटालों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी, जिला लातेहार द्वारा शनिवार को लातेहार समाहरणालय के समक्ष उग्र धरना-प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के उपरांत उपायुक्त, लातेहार के माध्यम से महामहिम राज्यपाल, झारखंड के नाम ज्ञापन सौंपा गया. कार्यक्रम की अध्‍यक्षता जिला उपाध्‍यक्ष राकेश कुमार दुबे ने किया.  उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक एवं भर्ती घोटालों से राज्य के लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हुआ है. युवाओं का सरकार पर से विश्वास उठता जा रहा है. उन्होंने मांग की कि सभी भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने कहा कि झारखंड में लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती घोटालों ने युवाओं के सपनों को तोड़ा है. जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही का खामियाजा लाखों मेहनती युवाओं को भुगतना पड़ रहा है.  युवाओं को न्याय दिलाने के लिए भाजपा सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी. नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई समय की मांग है. जिला प्रवक्ता राजीव रंजन पाण्डेय ने कहा कि भाजपा युवाओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है.  जब तक भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा. मौके पर  जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष रेनू देवी, जिला मंत्री मुकेश पाण्डेय व  ध्रुव पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष विष्णु प्रसाद, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह, लातेहार प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा, मनमोहन राम, कौशल प्रसाद, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुवीर यादव, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अश्वनी सिंह, पंकज यादव, पिट्टू रजक, गौरव दास, अवधेश चंद्रवंशी, अखिलेश भोक्ता, हरिओम प्रसाद संतोष पांडेय आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!