Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
राजनीतिलातेहार

आरओबी निर्माण की मांग को ले कर 28 को चक्‍का जाम करेगा आजसू: अमीत पांडेय

लातेहार। जिले के चंदवा प्रखंड के टोरी रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की मांग को लेकर आजसू पार्टी एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में है. जिला अध्‍यक्ष्‍ज्ञ अमीत कुमार पांडेय ने बताया कि पिछले 13 जुलाई को दिए गए धरना-प्रदर्शन के दौरान 45 दिनों के भीतर आरओबी निर्माण को लेकर ठोस निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया था. निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने पर आजसू पार्टी ने 28 अक्टूबर को टोरी रेलवे लाइन के पास मालगाड़ी का चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन करेगा. आगे कहा कि टोरी रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण का मामला लंबे समय से उठाया जा रहा है. इसके बावजूद अब तक निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि रेलवे फाटक बंद रहने और आरओबी नहीं होने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनती है. । इससे आम लोगों के साथ-साथ मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई बार गंभीर मरीज जाम में फंस जाते हैं और समय पर इलाज नहीं मिलने से उनकी जान तक जाने की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. अमित पांडेय ने कहा कि आजसू पार्टी ने पहले भी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के समक्ष आरओबी निर्माण की मांग रखी है। 13 जुलाई के आंदोलन के बाद 45 दिनों के भीतर ठोस निर्णय का आश्वासन मिला था, लेकिन समय सीमा पूरी होने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है. उन्होंने कहा कि अब पार्टी आरओबी निर्माण की मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!