maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंड

नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत कल पीएम का संबोधन

लातेहार।  मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार)  के तत्वावधान में  “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान” देशव्यापी जनआंदोलन के रूप में संचालित किया जा रहा है.  इस आशय की जानकारी देत हुए मेरा युवा भारत, लातेहार की उप निदेशक कंचन कुमारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य वर्ष 2047 तक नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु युवाओं को जागरूकता, स्वयंसेवा एवं जनभागीदारी के माध्यम से एकजुट करना है. अभियान के तहत दो अगस्त को देशभर में 10,000 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इनमें देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं की सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.  इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु युवाओं का मार्गदर्शन एवं आह्वान करेंगे. उन्‍होने बताया कि इसी क्रम में लातेहार जिले में बनवारी साहू महाविद्यालय और नर्सिंग कौशल कॉलेज, लातेहार को कार्यक्रम के प्रमुख आयोजन स्थलों के रूप में चयनित किया गया है. इन स्थलों पर विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ MY Bharat स्वयंसेवक, NSS स्वयंसेवक, एवं अन्य युवा दो अगस्त को प्रातः 10:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन में सहभागिता करेंगे तथा सामूहिक रूप से “नशा मुक्ति शपथ” ग्रहण करेंगे. इस अभियान के तहत  देश भर में आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार खेल, फिटनेस, योग एवं ध्यान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, हस्ताक्षर अभियान तथा अन्य सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. अभियान के अंतर्गत MY Bharat द्वारा एक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जनसहभागिता अभियान भी संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से युवा MY Bharat पोर्टल (https://mybharat.gov.in) पर “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” डिजिटल संकल्प लेकर डिजिटल प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं.  उन्‍होने लातेहार जिले के सभी युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों एवं नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में MY Bharat पोर्टल पर जाकर “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” डिजिटल संकल्प लेने तथा दो अगस्त को आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता कर नशा मुक्त भारत के इस राष्ट्रीय जनआंदोलन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!