लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन की चार अगस्त को पुण्यतिथि मनाया जाएगा. इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लातेहार वासियो को बड़ी सौगात दिया है. इस आशय की जानकारी झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने दी.
उन्होने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर लातेहार सदर प्रखंड किनामाड मोड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जायेगी और इसे दिशोम गुरू शिबू सोरेन के नाम से जाना जायेगा. मौके पर राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम भी शिरकत करेगें. इसकी तैयारी को लेकर लातेहार झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और स्थल का मुआयना किया. मौके पर जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरूण कुमार दुबे, बासुदेव यादव, बिलासी टोपनो, आर्सेन तिर्की, एश्वर्य उरांव व रिंकू कच्छप समेंत झामुमो के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.