लातेहार। झारखंड शिक्षा परियोजना, रांची द्वारा निर्गत आदेशानुसार पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के लिए विशेष अभिवावक शिक्षक गोष्ठी का (PTM) का आयोजन किया गया. बैठक में अगले दो वर्षों के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया. मौके पर सत्र 2026-27 हेतु विद्यालय में नव नामांकित वर्ग छः की छात्राओं का स्वागत समारोह का भी आयोजन किया गया. जिसके तहत सभी नव नामांकित छात्राओं को स्वागत गान एवं मुकुट पहना कर विद्यालय प्रवेश कराया गया. उनके लिए विशेष पकवान भी बनवाया गया. बीपीओ निकेत कुमार, सीआरपी सुबोध सोनी, विद्यालय की वार्डन जयंती किंडों समेत विद्यालय परिवार उपस्थित थे.