maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

विवादों के बीच जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट बालिका विद्यालय की प्राचार्य समेंत अन्‍य शिक्षकों का सामुहिक तबादला

लातेहार। पिछले कई दिनों से जारी गतिरोध और विवादों के बीच जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट बालिका विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्‍यापिका ज्‍योति ज्‍योत्‍सना समेंत विद्यालय के अन्‍य कई शिक्षको का सामुहिक तबादला कर दिया गया है. उपायुक्‍त संदीप कुमार के द्वारा गठित जांच टीम की अनुशंसा पर जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम साहू ने विद्यालय के शिक्षकों का पारस्‍परिक प्रतिनियोजन किया है. हालांकि अभी तक किसी को विद्यालय का प्रभार नहीं दिया गया है. डीइओ ने बताया कि इसका निर्णय सोमवार को लिया जायेगा. उन्‍होने बताया कि प्रभारी ज्‍योति‍ ज्‍योत्‍सना को तबादला उत्‍क्रमित उच्‍च विद्यालय छेंचा बरवाडीह के सहायक शिक्षक पुष्‍पेंद कुमार के स्‍थान पर किया गया है. जबकि सहायक शिक्षिका अन्‍नपूर्णा कुमार पांडेय को उत्‍क्रमित उच्‍च विद्यालय मासियातू की सहायक शिक्षिका अंजना एक्‍का के स्‍थान पर, संदीप कुमार तिवारी को उत्‍क्रमित उच्‍च विद्यालय नावागढ़ के स्‍नात्‍कोत्त्तर प्रशिक्षिति शिक्षक रामाकांत तिवारी के स्‍थान पर, नीतू अंजना टोप्‍पो को सहायक शिक्षक जिला मुख्‍यमंंत्री उत्‍कृष्‍ट विद्यालय, लातेहार के  नरेंद्र कुमार पांडेय के स्‍थान पर पारस्‍परिक प्रतिनियोजन किया गया है. जबकि रमन कुमार साहू को अपने मूल विद्यालय उत्‍क्रमित प्‍लस टू उच्‍च विद्यालय चटकपुर और अनिता लकड़ा को मूल विद्यालय उत्‍क्रमित उच्‍च विद्यालय मासियातू में वापस कर दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उक्‍त शिक्षक व शिक्षिकाओं को प्रतिनियोजित विद्यालय में योगदाने देने का निर्देश दिया है. बता दें कि पिछले गुरूवार से जिला मुख्‍यालय में जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृट बालिका की दर्जनों छात्रायें उपायुक्‍त के समक्ष विद्यालय में कथित तौर पर गिरती शैक्षणिक व्‍यवस्‍था और मध्‍याह्न भोजन में अनियमितता की शिकायत की थी. उसके दूसरे दिन शुक्रवार को विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य ज्‍योति ज्‍योत्‍सना ने विद्यालय के अन्‍य कई शिक्षकों के द्वारा छात्रों को उकसा कर उनके साथ दवाब की राजनीति करने एंव शिक्षा विभाग के कर्मियों पर भयादोहन की बात प्रेस वार्ता में कही थी. बता दें कि विद्यालय में जारी गति‍रोध के कारण न सिर्फ विद्यालय की बदनामी हो ही थी, वरन शैक्षणिक कार्य भी प्रभावित हो रहा था. उपायुक्‍त ने मामले की जांच के लिए एक कमिटि बनायी थी. कमिटि की जांच रिर्पोट के बाद यह निर्णय लिया गया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!