WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

नौ अगस्त को मनाया जायेगा झारखंड आदिवासी महोत्सव, होंगे कई कार्यक्रम

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में आगामी नौ अगस्त को झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि झारखंड आदिवासी महोत्सव राज्य की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा एवं विरासत को संरक्षित एवं प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया. टाउन हॉल, लातेहार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में आदिवासी सांस्कृतिक के तहत प्रसिद्ध छऊ नृत्य शैली, ट्राइबल फैशन शो, डांस तथा नागपुरी गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी. इसके साथ ही आदिवासी पारंपरिक व्यंजन एवं ट्राइबल मेला का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय संस्कृति एवं पारंपरिक खान-पान की झलक देखने को मिलेगी. उपायुक्त ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया. उन्होंने प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट स्थापित करने, एलईडी वैन के माध्यम से महोत्सव का प्रचार एवं रांची में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराने के निर्देश दिए. बैठक में जिले के शहीदों एवं जनजातीय महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सम्मान देने का निर्णय लिया गया. संबंधित विभागों को प्रतिमाओं एवं स्मारकों की साफ-सफाई एवं सजावट सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों के आमंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनी, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, यातायात, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक सरोजिनी तिर्की, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, अन्य संबंधित उपस्थित थे.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!