लातेहार। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधायक रामचंद्र सिंह ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से लातेहार जिले में हाल के भू-सर्वे में हुई गड़बड़ियों और पुनः सर्वे नहीं होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. सरकार ने अपने जवाब में स्वीकार किया कि सर्वे की त्रुटियों के कारण जिले में 550 से अधिक भूमि विवाद के मामले लंबित हैं. सरकार ने बताया कि वर्ष 2019 में पुनः भू-सर्वे की अधिसूचना जारी की गई थी, लेकिन अब आधुनिक तकनीक आधारित नई सर्वे व्यवस्था लागू करने की तैयारी चल रही है. इसके लिए बिहार और केरल की तर्ज पर सर्वे मॉडल तैयार किया जा रहा है. जून 2026 में गठित समिति को तीन माह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. रिपोर्ट प्राप्त होते ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. बता दें कि जिले में हाल सर्वे में गड़बड़ी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार हिंसक घटनाएं सामने आ चुकी है.