लातेहार। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, धर्मपुर (गिजनियाटांड़) की शाखा के तत्वावधान में शनिवार को बाजकुम स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में नशा मुक्त भारत प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलायी. शाखा की संचालिका बीके अमरमणी ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने पूरे देश में 10 करोड़ लोगों को नशा मुक्ति का शपथ दिलाने केा एक अभियान चलाया है, उसी के तहत विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. प्रतिज्ञान के दौरान विद्यालय के शिक्षक व छात्रों को नशापान से दूर रहने की अपील की गयी. उन्होने कहा कि राजयोग नशा से मुक्ति पाने का एक प्रभावकारी माध्यम है. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य रामायण पासवान समेंत अन्य शिक्षक व शिक्षिकाओं के अलावा बीके चंद्रेश, राजू, प्रीति व सोनम आदि मौजूद थीं. बीके अमरमणी ने प्राचार्य श्री पासवान को संकल्प पत्र भेंट किया.