Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, एक की मस्तिष्क आघात से मृत्यु

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई. पहली घटना नावागढ़ पंचायत के बरका आहरा (तालब)की है. यहां तालाब के गहरे पानी में डूबने से 55 वर्षीय रूपण उरांव पिता जागा उरांव की मौत हो गई. वह खैरा जागीर गांव का निवासी था.घटना की जानकारी मिलते ही नावागढ़ पंचायत के मुखिया प्रवेश उरांव एवं स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. दूसरी घटना जालिम खुर्द पंचायत अंतर्गत गोवा गांव की है. यहां 60 वर्षीय देवकी सिंह की ब्रेन हेमरेज (मस्तिष्क आघात) से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर विधायक प्रतिनिधि विनोद उरांव मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने तथा एम्बुलेंस की व्यवस्था कर शव को उनके पैतृक गांव भिजवाने में सहयोग किया.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!