Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

विद्यालय के विकास में एसएमसी की भूमिका अहम: पांडेय

लातेहार। शहर के मेन रोड मे अवस्थित जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट बालिका विद्यालय में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन कमिटि (एसएमसी) का गठन किया गया. मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य नरेंद्र पांडेय, विद्यालय प्रबंधक पीपी गुप्‍ता, बीपीओ मनीष प्रधान एवं सीआरपी विमल दुबे के अलावा  कई छात्राओ के अभिभावक मौजूद थे. प्राचार्य ने बताया कि 25 जुलाई तक एसएमसी का गठन कर लिया जाना था. लेकिन अपरिहार्य कारणों से एसएमसी का गठन नहीं हो पाया था. उन्‍होने बताया कि 25 सदस्‍यीय कमिटि का गठन किया गया है. इन सदस्‍यों मे से अध्‍यक्ष व उपाध्‍यक्ष का चयन किया जायेगा. उन्‍होने एसमएसी के सदस्‍यों को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री पांडेय ने कहा क विद्यालय के चहुंमुखी विकास में एसएमसी के सदस्‍यों की अहम भूमिका है. विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यालय एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि समिति के सक्रिय सहयोग से विद्यालय की शैक्षणिक व अन्‍य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है. मौके पर विद्यालय के छात्राओं के अभिभावक आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!