लातेहार: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( एआईएमआईएम) की एक बैठक प्रखंंड स्तरीय बैठक बारियातू में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो शफीक अंसारी व संचालन मुफ़्ती मुहसिन अमजदी ने की. बैठक में जिला अध्यक्ष इंजीनियर मो. शहबाज़ व विधानसभा प्रभारी श्रवण पासवान व मो आरिफ मौजूद थे. बैठक में कहा गया कि .झारखण्ड सरकार अभी तक छह वर्षों में मॉब लिंचिंग के खिलाफ कोई कानून नहीं ला पायी है. इसके लिए कठोर कानून बनाने की आवश्यकता है. बैठक में मुफ़्ती मुहसिन अमजदी ने मदरसा बोर्ड का गठन करने, मो शफीक अंसारी ने आलिम फाज़िल के डिग्री से सम्बंधित लंबित मामले पर फ़ौरन फैसला लेने की मांग की. बैठक को .नन्द किशोर यादव, नब्बू भुईयां,.मो ज़ुबैर, मो आरिफ ने भी संबोधित किया. जिला अध्यक्ष मो शहबाज़ ने कहा कि बालूमाथ कोल क्षेत्र में सीसीएल द्वारा हाइवा मार्ग पर नियमित पानी का छिड़काव करने की मांग की. विधानसभा प्रभारी श्रवण पासवान ने भूमि संबंधी अनियमितताओं पर रोक लगाने कीीमांग की. बैठक में सहदेव प्रसाद, मो इज़राइल अंसारी,मन्नान, मो जसीम,मो रज़्ज़ाक़,दानिश आलम,असलम मिया, मंसूर मिया, मिन्हाज अंसारी, सीटू मिया, मो फैज़ल अंसारी, टीपू सुल्तान, मो तबरेज़ अंसारी, मो ताहिर, समील्लाह अंसारी, मो जमाल, मो मोईन अंसारी, नन्द यादव,संजय मांझी,कामेशवर यादव, उपेन्दर भूय्या, अहमद अली,नानू भूया, मुन्तज़िर अंसारी, मेराज अंसारी, जावेद अख्तर, फ़ैयाज़ अहमद, मो शहज़ाद, खुर्शीद अनवर, इम्तियाज़ आलम ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की.