maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबरवाडीहलातेहार

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने कराया बरवाडीह बंद

बाजार में दुकानें बंद कर सड़क पर बैठे कार्यकर्ता, पुलिस ने हिरासत में लेकर शाम को छोड़ा

बरवाडीह (लातेहार)। जेपीएससी और जेएसएससी की नियुक्ति प्रक्रिया में कथित धांधली के विरोध में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे झारखंड के छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा मंडल बरवाडीह ने मंगलवार को बंद कराया. मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बरवाडीह बाजार और बस स्टैंड की दुकानों को बंद कराया. इसके बाद सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया. भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्र-युवाओं की आवाज दबाने के बजाय सरकार को उनकी मांगों को गंभीरता से सुनना चाहिए. शांतिपूर्ण आंदोलन पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है. छात्रों के सम्मान और अधिकार की लड़ाई में भाजपा उनके साथ खड़ी है. सड़क जाम की सूचना पर बरवाडीह प्रशासन मौके पर पहुंचा और प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाना ले गया. बाद में शाम को सभी को छोड़ दिया गया. प्रदर्शन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईश्वरी सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक प्रसाद, प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, जिप सदस्य कन्हाई सिंह, युवा मोर्चा जिला मंत्री अजय प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, महामंत्री हेमंत कुमार कश्यप, प्रवीण कुमार, मंत्री शिव नारायण प्रसाद, कोषाध्यक्ष पवन कुमार चौधरी, कार्यालय मंत्री अमरेंद्र रजक, मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार यादव, आईटी सेल प्रभारी राहुल कुमार, सांसद प्रतिनिधि कन्हाई सिंह, दीपक राज, ओम प्रकाशगुप्ता (ओपी), समाजसेवी श्यामली शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!