maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडमहुआडांड़

लोध जलप्रपात से 51 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा, सरना धाम में शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

महुआडांड़ (लातेहार) महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध लोध जलप्रपात से बुधवार को हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने पवित्र जल उठाकर 51 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा की। श्रद्धालु बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए गारू प्रखंड स्थित सरना धाम पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। सुबह करीब 8 बजे से ही लोध जलप्रपात पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। स्थानीय ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद पूजा-अर्चना कर कांवड़ यात्रा की शुरुआत की गई। यात्रा में युवक-युवतियों के साथ बुजुर्ग और बच्चे भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।पूरे रास्ते श्रद्धालुओं की टोलियां ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाती हुई आगे बढ़ती रहीं। कांवड़ियों की सेवा के लिए मार्ग में जगह-जगह स्थानीय समाजसेवियों द्वारा भोजन, फल, शीतल पेय और पानी की व्यवस्था की गई।सरना धाम पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को लोध जलप्रपात का पवित्र जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। वहीं मानस्मानी दीप संस्थान की ओर से विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। आरपीएस विद्यालय की ओर से छोटे-छोटे बच्चों ने श्रद्धालुओं के बीच खीर एवं शीतल पेय का वितरण किया।कांवड़ यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मार्ग शिवमय नजर आया। श्रद्धालुओं में कांवड़ यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!