Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

रमेश अध्यक्ष एवं राजेश जेपीएसएस के सचिव बने

Latehar Ramesh became the President and Rajesh the Secretary of JPSS.

समय पर वेतन भुगतान नहीं होने पर शिक्षकों ने जताया रोष

लातेहार। जिले के बालूमाथ प्रखंड के बुनियादी मध्य विद्यालय परिसर में झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ (जेपीएसएस) के प्रखंड बालूमाथ कमेटी के पुनर्गठन हेतु बैठक का आयोजन किया गया. बैठक का संचालन संजय पासवान ने किया. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव, प्रदेश संयुक्त सचिव जगतमणि वैद्य, जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संजीव कुमार चंद्र, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश कुमार सिंह और लातेहार प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह उपस्थित थे. इस बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ बालूमाथ प्रखंड इकाई का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार मिश्रा और प्रखंड सचिव राजेश यादव को बनाया गया. जबकि संरक्षक सुशील कुमार यादव, उपाध्यक्ष संध्या कुमारी, दिनेश चंद्र शर्मा और सुरेंद्र प्रसाद साहू, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार पाठक, संयुक्त सचिव रामलाल उरांव,संगठन सचिव विजय प्रकाश गुप्ता, प्रखंड समन्वयक संजू सिन्हा, प्रखंड प्रवक्ता संजय कुमार पासवान, मीडिया प्रभारी मो जमालुद्दीन अंसारी, आईटी सेल प्रभारी आलोक कुमार, कार्यालय सचिव अमृत प्रकाश और महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सीमा कुमारी को बनाया गया.0बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाई दी. उन्होंने विश्वास जताया कि इनके नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं का समाधान होगा. इस बैठक में उपस्थित प्रखंड के शिक्षकों ने प्रत्येक माह वेतन भुगतान में देरी होने पर विभाग के प्रति नाराजगी जताई. प्रदेश संयुक्त सचिव जगतमनी वैद्य ने कहा की सरकार के द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट निर्देश है कि प्रत्येक माह के पहले तारीख को शिक्षकों का वेतन भुगतान होना चाहिए. इसके बावजूद समय पर वेतन न मिलना यह विभाग एवं डीडीओ की घोर लापरवाही है. बैठक में वेतन एवं अन्य मामले को लेकर जिले के पदाधिकारियो से मुलाकात कर बातों को रखने का निर्णय लिया गया. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जेपीएसएस अपने गठन काल से ही शिक्षक हित की बात रखते आ रही है. जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने कहा अगर हम सभी संगठित रहें तो किसी भी समस्या का समाधान हो सकता है. जब हम सभी पेंशन जैसे असंभव कार्य को प्राप्त कर सकते हैं तो अन्य समस्याओं का समाधान निश्चित रूप से हो सकता है. जिला कोषाध्यक्ष संजीव कुमार चंद्र व प्रखंड अध्यक्ष लातेहार दिलीप कुमार सिंह ने कहा जेपीएसएस संगठन अपने शिक्षकों के हित को लेकर हमेशा तत्पर रही है. इस बैठक में राकेश कुमार पाल, राजेश कुजूर, सुनीता भगत, लक्ष्मी कुमारी, कंचन कुमारी और रविंद्र सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित थे

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!