maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
बरवाडीहलातेहार

बरवाडीह में जल्द शुरू होगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा, प्रखंडवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

बिरसा सेवा सदन में कमरे और प्रतीक्षा कक्ष का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही लगेगी मशीन

बरवाडीह (लातेहार)। प्रखंडवासियों को अब अल्ट्रासाउंड जांच के लिए डालटनगंज की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी. बरवाडीह मुख्यालय में जल्द ही अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू होने की उम्मीद है. बुधवार को बरवाडीह मेन रोड स्थित बिरसा सेवा सदन निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने को लेकर आवश्यक कमरे, प्रतीक्षा कक्ष एवं अन्य सुविधाओं का अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बरवाडीह बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, लातेहार सदर अस्पताल के डॉ. श्रवण मेहता, बरवाडीह चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनुपमा एक्का एवं जिला डीपीएमयू समन्वयक आलोक कुमार=मौजूद थे. टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने के लिए निर्धारित कमरे और मरीजों के बैठने के लिए प्रतीक्षा कक्ष समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. वहीं डॉ. श्रवण मेहता ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने के लिए 10×12 फीट के कमरे, 10×16 फीट के प्रतीक्षा कक्ष तथा महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय की आवश्यकता है. निरीक्षण के दौरान अस्पताल में ये सभी सुविधाएं उपलब्ध पाई गईं.

एक सप्ताह में पूरी होगी कागजी प्रक्रिया : नीतीश शुक्ला

अस्पताल संचालक नीतीश कुमार शुक्ला ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने को लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी होने में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है. इसके बाद मशीन स्थापित कर मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू कर दी जाएगी.

 

डालटनगंज जाने से मिलेगी राहत

गौरतलब है कि बरवाडीह प्रखंड में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को जांच कराने के लिए डालटनगंज जाना पड़ता था. खासकर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को जांच के लिए बाहर ले जाने में समय और अतिरिक्त खर्च दोनों उठाना पड़ता था. मुख्यालय में ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू होने से प्रखंडवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!