Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

सीआरपीएफ जवान व छात्रों ने एक साथ गाया वंदे मातरम्

लातेहार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार, 12 अगस्त को केंद्रीय विद्यालय, लातेहार परिसर में सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन के अधिकारियों, जवानों एवं विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व 11वीं बटालियन के कमांडेंट रवि कुमार ने किया. भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में सीआरपीएफ के अधिकारी-जवान और केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए. जवानों और विद्यार्थियों की एक साथ उठती आवाज से पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो गया. इस अवसर पर कमांडेंट रवि कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना का सशक्त प्रतीक है. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् की भावना आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी. सामूहिक गायन के दौरान विद्यार्थियों और सीआरपीएफ जवानों में विशेष उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम ने सुरक्षा बलों और विद्यार्थियों के बीच राष्ट्रप्रेम, एकता और आपसी जुड़ाव का संदेश दिया. कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी रतीन्द्र चरण मिश्र और पितवास पंडा, उप कमांडेंट शोभनाथ, सहायक कमांडेंट राजीव रंजन प्रताप, प्राचार्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, शिक्षक नेत्रपाल सिंह सहित सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी-जवान एवं केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!