झारखंड
स्वतंत्रता दिवस पर टाउन हॉल में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

लातेहार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को लातेहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में शाम छह बजे से रात आठ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में उपायुक्त लातेहार के निर्देश पर झारखंड शिक्षा परियोजना, लातेहार की ओर से कार्यालय आदेश जारी किया गया है. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन एवं रिहर्सल 13 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी, लातेहार के सभागार में किया जाएगा. सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा. चयन समिति में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी साविता कुमारी, खेल पदाधिकारी अनिवेश त्रिपाठी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव जावेद अख्तर, स्वर संगम म्यूजिकल ग्रुप के आशीष टैगोर, कार्यालय सहायक बसंती रीता टोप्पो तथा जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक संदीप ओझा शामिल हैं. संबंधित विद्यालयों को भी पूर्वाभ्यास में भाग लेने का निर्देश दिया गया है.



