maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

बारिश ने मचाई तबाही, सड़कें टूटीं और घरों में घुसा पानी

बिजली सेवा बाधित

लातेहार। 13 अगस्त की रात लगातार हुई मूसलधार बारिश ने जिले में तबाही मचा दी है. तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, वहीं कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं. निचले इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुसने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. घरों में पानी घुसने से लोगों को घरेलू सामान सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी कई मोहल्लों में जमा हो गया. लगातार बारिश के कारण कई मार्गों पर आवागमन प्रभावित हो रहा है. जगह-जगह सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है. कई स्थानों पर सड़क टूटने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रही. बरवाडीह प्रखंड के चुंगरू पंचायत अंतर्गत लाभर से नावाडीह मुख्य सड़क बारिश में बह गया. इस कारण आवागमन बाधित हो गया है. बरवाडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर की चहारदीवारी इस बारिश में गिर गया. बरवाडीह के ही लंका बॉसडीह नदी का पानी पुल को छूने लगा है. लोगों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है. बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति से लोगों में चिंता का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवश्यक कदम उठाते हुए प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की मांग की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!