maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

सीआरपीएफ ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा लातेहार

लातेहार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन तत्‍वावधान में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य आम नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और तिरंगे के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को बढ़ावा देना था. तिरंगा यात्रा का नेतृत्व 11वीं बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट रवि कुमार ने किया. यात्रा कैंप किनामाड़ से शुरू होकर लातेहार शहर के थाना चौक होते हुए बाइपास मार्ग से ब्लॉक परिसर तक पहुंची. देशभक्ति गीतों से सजे वाहनों के पीछे हाथों में तिरंगा लिए जवानों की कतार लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही.

यात्रा के दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया. शहरवासियों ने भी तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और तिरंगे को सम्मान देते हुए जवानों का उत्साह बढ़ाया.  कमांडेंट रवि कुमार ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. तिरंगा यात्रा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ वीर शहीदों के बलिदान को नमन करने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाने के लिए भी प्रतिबद्ध है. तिरंगा यात्रा में द्वितीय कमान अधिकारी रतीन चरण मिश्र, पितवास पंडा, शोभनाथ, उप कमांडेंट तथा सहायक कमांडेंट राजीव रंजन प्रताप समेत कैंप के अन्य अधिकारी एवं जवान शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!