maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

लातेहार के अधिवक्ता प्रदीप कुमार उपाध्याय बने स्वतंत्र निदेशक

लातेहार। व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता प्रदीप कुमार उपाध्याय (बानपुर, लातेहार) निवासी को भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मेसर्स ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड के बोर्ड में गैर-सरकारी (स्वतंत्र) निदेशक (Independent Director) नियुक्त किया गया है. शुभम संवाद से बातचीत में श्री उपाध्याय ने कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए गौरव के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है. भारत सरकार ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि स्वतंत्र निदेशक के रूप में कंपनी की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर प्रशासन को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभाएंगे. उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए भारत सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए व्यक्तिगत रूप से गौरव का विषय है और साथ ही लातेहार जिले के लिए भी सम्मान की बात है. श्री उपाध्याय के इस उपलब्धि पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार, बीमा अभिकर्ता बद्री प्रसाद व देवाशीष कुमार, रंगकर्मी आशीष टैगोर, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह और लातेहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अमलेश सिंह आदि ने बधाई दी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!