Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

जालिमखुर्द पंचायत में गौपालन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

लातेहार। सदर प्रखंड के  जालिमखुर्द पंचायत भवन में गौपालन एवं गव्य विकास से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला गव्य विकास पदाधिकारी हरिकृष्ण एवं मुखिया सुनीता देवी ने संयुक्त रूप से की. प्रशिक्षण में करीब 70 किसानों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया. श्री हरिकृष्ण ने सरकार की गव्य विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि वैज्ञानिक तरीके से गौपालन अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ाने के साथ आत्मनिर्भर बन सकते हैं. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप 200 रुपये की राशि दी जाएगी। उन्होंने महिलाओं से भी सरकारी योजनाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की. प्रशिक्षण के दौरान दो, पांच एवं दस गाय योजना, डीप बोरिंग, काउ मैट, चारा काटने की मशीन, वर्मी कंपोस्ट यूनिट तथा गाय शेड जैसी अनुदान आधारित योजनाओं की जानकारी दी गई. इसके अलावा शालीमार धुर्वा में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय निःशुल्क गौपालन प्रशिक्षण में ग्रामीणों को भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया. इस प्रशिक्षण में आवास, भोजन एवं यात्रा भत्ता की सुविधा उपलब्ध है. प्रगतिशील किसान निरंजन कुमार साहू ने अपने प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के अनुभव साझा करते हुए ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और गौपालन को व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में सरयू प्रसाद साहू, संदीप कुमार साहू, सुरेंद्र प्रसाद, रामपति सिंह, परसुन सिंह, शत्रुघ्न सिंह, आयुष कुमार, राहुल कुमार, निराली देवी, सुषमा देवी, राजनंदनी गुप्ता, प्रीति साहू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!