Banner (11)
Banner (13)
Banner (12)
Banner (14)
Banner (15)
Banner (16)
Banner (17)
Banner (18)
Banner (19)
झारखंडमहुआडांड़

आरपीएस स्कूल की भव्य झांकियों ने लोगों का मन मोहा

महुआडांड़ (लातेहार)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महुआडांड़ आरपीएस स्कूल की भव्य एवं आकर्षक झांकी अनुमंडल मुख्य समारोह में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। विद्यालय के बच्चों ने देश की आजादी के संघर्ष के साथ-साथ झारखंड के वीर शहीदों की शौर्यगाथा को जीवंत प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। झांकी के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा अनुमंडल मैदान गूंज उठा।झांकी में भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के साथ झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो की वीरता और बलिदान को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने अभिनय के माध्यम से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आदिवासी वीरों के संघर्ष और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए उनके योगदान को दर्शाया। बिरसा मुंडा के नेतृत्व में हुए उलगुलान और सिद्धू-कान्हू के संथाल हूल को झांकी में विशेष रूप से दिखाया गया। इन दृश्यों ने दर्शकों को झारखंड के गौरवशाली इतिहास और वीर सपूतों के बलिदान की याद दिला दी। आकर्षक वेशभूषा, प्रभावशाली अभिनय और ऐतिहासिक प्रसंगों की प्रस्तुति देखकर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय के संस्थापक ओम प्रकाश ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर शहीदों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ देशभक्ति, अनुशासन, संस्कार और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि झारखंड के वीर शहीदों की गाथा को झांकी में शामिल करने का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने इतिहास और महान विभूतियों से परिचित कराना है। बच्चों की मेहनत से पूरे विद्यालय परिवार में गर्व और खुशी का माहौल है।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!