Banner (11)
Banner (13)
Banner (12)
Banner (14)
Banner (15)
Banner (16)
Banner (17)
Banner (18)
झारखंड

प्रतुल शाहदेव ने चंदवा में भीषण सड़क दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में डेड़टंगवा घाटी के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. उक्‍त बातें भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कही. उन्‍होने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है. उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि दुर्घटना में मृत प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए. साथ ही, जिस घाटी में यह दुर्घटना हुई है वहां यातायात व्यवस्था, गति नियंत्रण, संकेतक एवं सुरक्षा मानकों की तत्काल समीक्षा कर प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके. प्रतुल शाहदेव ने कहा कि अक्सर चंदवा और उसके सीमावर्ती इलाकों में डंपर और भारी ट्रकों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती है. लातेहार पुलिस को यातायात में प्रशिक्षित निपुण पुलिसकर्मियों की डार्क स्पॉट पर तैनात करनी चाहिए.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!