झारखंड
उपायुक्त के निर्देश पर अधिकारियों ने की कार्रवाई, लुकईया मोड़ में की गयी बेरिकेडिंग


लातेहार। चंदवा-लुकुइया मोड़-चापी-लोहरदगा मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश के बाद अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार व जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल समेंत अन्य संबंधित पदाधिकारी लुकईया मोड़ पहुंच पर बेरिकेडिंग करायी. उन्होने कहा कि इस पथ पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है. बता दें कि उपायुक्त ने लोहरदगा जिले के संबंधित पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से सड़क दुर्घटना रोकथाम से संबंधित आवश्यक सुरक्षा उपायों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. उपायुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है. प्रशासन के इस कदम से चंदवा-लुकुइया मोड़-चापी-लोहरदगा मार्ग पर दुर्घटनाओं में कमी लाने और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने की उम्मीद है.