Banner (6)
Banner (8)
sp
ramchandra singh
prakash ram
ramdev singh
harishankar yadav
pawan kr
IMG-20260816-WA0032
लातेहार

ग्रामीण विकास की योजनाओं को प्रभावी व पारदर्शी बनाना आवश्‍यक: उपायुक्‍त

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास शाखा सभागार में “विकसित भारत–जी राम जी विषय पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका एवं विकास से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयासों को गति देना था. कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त संदीप कुमार गुप्‍ता व उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने, आजीविका के साधनों को सुदृढ़ करने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान तक पहुंचाने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है. कार्यशाला में ग्रामीण रोजगार, आजीविका एवं विकसित भारत के निर्माण की दिशा में प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया. प्रतिभागियों को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, ग्रामीण समुदाय की सहभागिता तथा विकास कार्यों की प्रभावशीलता बढ़ाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. कार्यशाला के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने ग्रामीण विकास को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!