Banner (6)
Banner (8)
sp
ramchandra singh
prakash ram
ramdev singh
harishankar yadav
pawan kr
IMG-20260816-WA0032
Banner (19)
लातेहार

परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी की सीबीआई जांच कराने से डर रही है सरकार: पंकज सिंह

परीक्षा रद्द होने पर सरकार को घेरा

लातेहार। जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा रद्द किए जाने के मामले को लेकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह गढ़वा जिला प्रभारी पंकज सिंह ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द करना वर्तमान राज्य सरकार की मजबूरी थी. उन्होंने दावा किया कि मौजूदा परिस्थितियों में परीक्षा का रद्द होना तय था. पंकज सिंह ने कहा कि परीक्षा से जुड़े पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कराई जानी चाहिए. श्री सिंह ने कहा क‍ि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हुई सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में व्‍यापक धांधली की गयी है. इसे ले कर गिरफ्तारियां भी हुई है. उन्‍होने कहा कि परीक्षा में भ्रष्‍टाचार की सीबीआई जांच होनी चाहिए. उन्‍होने कहा क‍ि राज्य सरकार सीबीआई जांच कराने से डर रही है. अगर सीबीआई जांच करे तो इसमें कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. सरकार पर आंच आ सकती है. उन्होंने कहा कि मामले में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं, जिनकी जांच होने पर पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ सकती है. उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लाखों युवा अपने भविष्य को लेकर मेहनत करते हैं. ऐसे में परीक्षा प्रक्रिया पर किसी भी तरह का सवाल उठना गंभीर विषय है. उन्होंने सरकार से अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. भाजपा नेता ने कहा कि सरकार को परीक्षा रद्द किए जाने के कारणों को सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करना चाहिए ताकि अभ्यर्थियों के बीच बनी असमंजस की स्थिति दूर हो सके.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button