alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

डा चंदन वनवासी कल्‍याण केद्र के अध्‍यक्ष व मुकेश यादव सचिव बने

लातेहार। शहर के सरस्‍वती विद्या मंदिर परिसर में गुरूवार को वनवासी कल्याण केंद्र लातेहार नगर समिति का पुनर्गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता डॉक्टर चंदन कुमार सिंह ने की. मौके पर पूर्व प्रांत के सह शिक्षा प्रमुख जगमोहन बड़ाइक ने कल्याण आश्रम के कार्य एवं उद्देश्य पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला. बैठक में वनवासी कल्‍याण केंद्र के नगर समिति, लातेहार का सर्वसम्‍मति से पुनर्गठन किया गया.  समिति का मुख्य संरक्षक राजेंद्र पासवान व संरक्षक मोती प्रसाद सोनी को बनाया गया. वहीं सर्वसम्‍मति से नगर समिति का अध्यक्ष डॉ चन्दन कुमार सिंह, व उपाध्यक्ष कुमार श्रीकर को बनाया गया. सचिव मुकेश यादव और सह सचिव अभय को बनाया गया. समिति का कोषाध्यक्ष विमल राम को बनाया गया है. जबकि समिति में सदस्य के रूप में बबन मांझी, सुनील शौंडिक व वनवासी कल्याण केंद्र लातेहार के संगठन मंत्री बिरजू नगेसिया मौजूद थे.  नगर अध्यक्ष डा सिंह ने कहा कि  वनवासी समाज के उत्थान, सेवा कार्यों एवं संगठन के उद्देश्य को पूरा करने में पूरी निष्ठा से कार्य करेगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button