


लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग पुलिस से चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।इस संबंध में एसडीपीओ संदीप गुप्ता ने लोगों से भयभीत नहीं होने की अपील करते हुए सतर्क रहने और पुलिस का सहयोग करने को कहा है। उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है और वारदात में शामिल चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।