


उन्होने जिला शिक्षा पदाधिकारी ऋषिकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी अवनिश त्रिपाठी व जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को रक्षा सूूत्र बांधा. उन्होने कहा कि रक्षाबंधन केवल पारिवारिक रिश्तों का पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मा की पवित्रता, श्रेष्ठ संस्कारों और परमात्मा से मिलने वाली सुरक्षा का भी प्रतीक है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य को बाहरी सुरक्षा के साथ-साथ आंतरिक रूप से भी मजबूत और पवित्र बनने की आवश्यकता है. रक्षा सूत्र हमें बुराइयों से स्वयं की रक्षा करने, विकारों का त्याग करने तथा जीवन में प्रेम, शांति, सद्भाव और भाईचारे को अपनाने का संदेश देता है.इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से अधिकारियों को मिठाई खिलाकर एवं इश्वरीय उपहार भेंट कर रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी गई. संस्था के सदस्यों ने समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव एवं शांति बनाए रखने का संदेश भी दिया.