लातेहार। रक्षाबंधन एवं ब्रह्माकुमारी संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा, भाईचारे की भावना को मजबूत करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रति समाज में जागरूकता पैदा करना था. रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि व्यवहार न्यायालय लातेहार के सीजेएम विक्रम आनंद उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथियों में अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तारा साहू, मंडल कारा के संजीत कुमार, शैलेन्द्र कुमार, पतंजलि योगपीठ की सुनीता गुप्ता तथा आशीष कुचर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से केंद्र संचालिका बीके अमृता, बीके रीना, आलोक, मीरा, ममता, सुनीत, भारती, बीके विनोद, बीके अजय, बीके दीपक, बीके अनिल, बीके उपेंद्र एवं बीके नीलम सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. इस अवसर पर कुल 29 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता और सेवा का संदेश दिया. रक्तदान करने वालों में विनोद सिंह, नवीन कुमार गुप्ता, आशीष कुमार, विवेकानंद कुमार, प्रभात कुमार सिंह, जय प्रकाश कुमार, रूपेश कुमार तिवारी, दीपक कुमार, मुस्तकीम अंसारी, शुभम कुमार, खेलावन उरांव, संतोष सिंह, आकाश कुमार सिंह, क्षत्रिय रंजन श्रीवास्तव, कृष्णा कुमार, मंगल मिंज, अमित कुमार गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार सिंह, सुमित कुमार, शेखर कुमार, प्रियंका हरू बर, वरुण यादव, ओंकार कुमार, अभिनव आनंद, विजय सिंह एवं संदीप कुमार समेत अन्य रक्तदाताओं का नाम शामिल है.सीजेएम विक्रम आनंद ने कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे कार्यक्रम समाज में सेवा, सहयोग तथा भाईचारे की भावना को बढ़ावा देते हैं. दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि पर आयोजित यह शिविर उनके मानव सेवा के संदेश को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास रहा. अतिथियों को ईश्वरीय उपहार प्रदान किया गया.