alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
धर्मलातेहार

श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ के 53 वें अधिवेशन को ले कर बैठक आज

लातेहार। शहर के बीचोबीच स्थित अंबाकोठी में आयोजित होने वाले श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ महयज्ञ के 53वें अधिवेशन की तैयारी एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए एक बैठक आज 27 अगस्त 2026 दिन बृहस्पतिवार को आयोजित  की जायेगी. इस आशय की जानकारी देते हुुए समिति के अनूप कुमार महलका ने बताया कि बैठक संध्‍या सात बजे से अशोक महलका के आवासीय परिसर में आयोजित किया जायेगा. उन्‍होने इस बैठक में भाग लेने की अपील नगर वासियों से की है. बता दें कि पिछले 52 सालों से लातेहार में श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ का आयोजन निर्विघ्‍न होता आ रहा है. सीमित संसाधनों में प्रारंभ किया गया यह महायज्ञ आज भव्‍य रूप में आयोजित किया जाता है. स्‍थानीय लोगों का कहना है कि शारदीय नवरात्र में अगर यह महायज्ञ नहीं हो तो लातेहार में नवरात्र व दुर्गा पूजा की रौनक कम हो जायेगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button