लातेहार। जिला मुख्यालय स्थित अंबा कोठी में श्री रामचरितमानस नवाहन पारायण पाठ महायज्ञ के 53वें अधिवेशन को धूमधाम एवं भव्य रूप से मनाने को लेकर 27 अगस्त की संध्या सात बजे अशोक कुमार महलका के आवासीय परिसर में आमसभा का आयोजन किया गया. बैठक में आगामी अधिवेशन के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. समिति के कोषाध्यक्ष बिनोद महलका द्वारा पिछले वर्ष के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसे आमसभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया.
बैठक में पंडाल निर्माण, मूर्ति सज्जा एवं सजावट, साउंड व्यवस्था तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार शारदीय नवरात्र के अवसर पर 10 अक्टूबर कलश यात्रा निकाली जाएगी. आमसभा में सर्वसम्मति से पिछली कार्यकारिणी समिति को ही इस वर्ष भी यथावत रखने का निर्णय लिया गया. बैठक में समिति के मुख्य संरक्षक सह राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि आयोजन को और अधिक भव्यता दी जायेगी. उन्होने नगर वासियो से इस पुनित कार्य मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की. बैठक में समिति के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, महामंत्री सुदामा प्रसाद, कोषाध्यक्ष विनोद महलका, सुनील शौंडिक, संतोष अग्रवाल, डॉ विशाल शर्मा, डॉ विनय कुमार, राजीव रंजन पांडेय, मदन प्रसाद,प्रकाश अग्रवाल, अशोक महलका, दिनेश महलका, आशीष प्रसाद, राजू सिंह, मोती अग्रवाल, दिनेश केशरी, राजबल्लभ प्रसाद, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, अनिल साव, प्रभात कुमार, रितेश महलका, विशाल कुमार, दीपक कुमार, अंकित पांडेय सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में आमजन एवं रामचरितमानस प्रेमी श्रद्धालु उपस्थित थे. बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने 53वें अधिवेशन को भव्य, सफल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया.