latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
नगर पंचायतलातेहार

शुभम संवाद की खबर का असर: गायत्री नगर में सड़क पर बनाए गए अनधिकृत ठोकर को नगर पंचायत ने हटाया

लातेहार। गायत्री नगर (इंस्पेक्टर बंगला के पीछे) में पीसीसी सड़क पर अनधिकृत रूप से बनाए गए ठोकर को लेकर शुभम संवाद में खबर प्रसारित होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की. कार्यपालक पदाधिकारी एवं राजीव रंजन के निर्देश पर नगर पंचायत की टीम ने सड़क पर बनाए गए ठोकर को हटाकर आवागमन सुचारू कराया. क्षेत्र पर्यवेक्षक रणधीर कपूर की मौजूदगी में नगर पंचायत कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए पीसीसी सड़क पर बनाए गए अनधिकृत ठोकर को पूरी तरह हटा दिया.

इस दौरान संबंधित लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में सार्वजनिक सड़क पर इस प्रकार का अवरोध नहीं बनाया जाए. नगर पंचायत कर्मियों ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक सड़क पर निजी स्तर से ठोकर बनाने का कोई प्रावधान नहीं है. इस तरह के अनधिकृत ठोकर से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होने के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. बता दे कि यहां ठोकर बना दिए जाने के कारण जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. गंदगी और बदबू के कारण लोगों का वहां रहना मुश्किल हो गया था. नगर पंचायत की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली. लोगों ने शुभम संवाद की खबर का असर दिखने और मामले में तत्काल कार्रवाई होने पर नगर पंचायत प्रशासन का आभार जताया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button