latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

स्‍कूली बच्‍चों ने रैली निकाल कर साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया

लातेहार। इस वर्ष भारत को चौथी बार ब्रिक्‍स की अध्यक्षता ग्रहण करने और स्वास्थ्य की दृष्टि से साइकिल चलाने को ले कर जागरूकता अभियान चलाया गया. पीएम श्री  उत्त्क्रमित उन्च विद्यालय मुरुप के छात्र व छात्राओं ने साइकिल चला कर लोगों को जागरूक किया.  प्रभारी प्रधानाध्यपक अभय कुमार पांडेय के नेतृत्व में लूटी, मुरूप व नेवाड़ी आदि गावों में रैली का आयोजन किया गया. मौके पर संबोधित करते हुुए प्रभारी प्रधानाध्‍यापक श्री पांडेय ने कहा कि साईकल चलाना स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभदायक है. नियमित रूप से साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ एवं चुस्त-दुरुस्त रहता है तथा शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा मिलता है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी दिनचर्या में साइकिल चलाने जैसी गतिविधियों को शामिल करना चाहिए. इससे न केवल स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि आत्मनिर्भरता और अनुशासन की भावना भी विकसित होती है. उन्होंने कहा कि साइकिल पर्यावरण के अनुकूल परिवहन का एक बेहतर साधन है. इसके उपयोग से ईंधन की बचत होती है और प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलती है. मौके पर काफी संख्‍या में स्‍कूल के बच्‍चों ने भाग लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button