latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
बरवाडीहलातेहार

बारिश में मिट्टी का खपड़ैल मकान क्षतिग्रस्त, परिवार पर मंडरा रहा हादसे का खतरा

बरवाडीह (लातेहार)। प्रखंड मुख्यालय से सटे खुरा पंचायत के चमरडीहा गांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से एक गरीब परिवार का कच्चा मिट्टी का खपड़ैल मकान क्षतिग्रस्त हो गया है. रक्षाबंधन के दिन मकान की एक दीवार का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया. गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. मकान की अन्य दीवारें भी बारिश के कारण कमजोर होकर जर्जर हो चुकी हैं. इससे घर में रहने वाले परिवार के सदस्यों को हर समय मकान गिरने का डर बना हुआ है. पीड़ित लाभुक सरस्वती देवी, पति स्वर्गीय निरंजन प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि इसी जर्जर मकान में उनका पूरा परिवार रहने को मजबूर है. लगातार बारिश होने के कारण घर की स्थिति और खराब होती जा रही है. कभी भी मकान का बाकी हिस्सा गिर सकता है. उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार अपने स्तर से मकान की मरम्मत कराने में सक्षम नहीं है. दीवार गिरने के बाद परिवार की परेशानी और बढ़ गई है. बारिश के दौरान परिवार को सुरक्षित रहने की चिंता सताती रहती है. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले की जांच कर आपदा राहत कोष के तहत तत्काल मुआवजा एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. साथ ही जर्जर मकान को देखते हुए सुरक्षित आवास की व्यवस्था कराने की भी गुहार लगाई है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button