लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर के शिशु वाटिका में गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही. मौके पर नन्हें बालकों ने श्री कृष्ण का रूप धारण कर गीता का संदेश भी सुनाया. संस्कृत में श्लोक का वचन कर सभी ने हिंदी अनुवाद भी सस्वर सुनाया काफी संख्या में नन्हीं बच्चियों ने राधा जी का रूप भी धारण किया था. श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हे छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान श्री कृष्ण एवं राधा जी की बाल लीला की छोटी-छोटी झांकियां भी प्रस्तुत की गई सभी की प्रस्तुतियां बेहद मनमोहक रही. इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने भगवान श्री कृष्णा की आरती के साथ की. उत्कृष्ट प्रस्तुति एवं रूप सज्जा के लिए सभी बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिए गए जिन बच्चों की प्रस्तुतियां सराही गई उनमें मुख्य रूप से कक्षा अरुण से दिव्या शर्मा, मनस्वी वैभव,शानवी नारायण, आद्विका अवि, अद्विका राज, आदर्श कुमार, अथर्व तेजस, अथर्व आर्या, नवनीत सिंह,दिव्यांशु उरांव और निकिता गुप्ता रहे. जबकि कक्षा उदय से शताक्षी मिश्रा, ऋतिक रंजन, सिद्धि कुमारी,अनिक अग्रवाल, कृत्विक गुप्ता,सूर्यांश उरांव, रेयांश ,अर्पित श्रीवास्तव, गौरी गुप्ता , आर्यन कुमार और शाश्वत शर्मा रहे। कक्षा प्रभात से अद्विक सुंदरम, सोनम कुमारी,परी कुमारी,पूर्वा कुमारी,वामिका गुप्ता, वैभव चौहान,अर्थ राज,राजनंदनी कुमारी, अयांश सिन्हा,अलका लकड़ा रहे. कक्षा प्रथम अ से प्रथम शानवी अग्रवाल, द्वितीय दिव्या कुमारी,तृतीय विवेकानंद सिंह कक्षा प्रथम ब से प्रथम रुतबी सिन्हा,द्वितीय शौर्य शाह, तृतीय ईशान्वी गुप्ता जबकि कक्षा द्वितीय अ से प्रथम उत्कर्ष कुमार, द्वितीय आयुष कुमार, तृतीय अंश कुमार और कक्षा द्वितीय ब से प्रथम आर्या सहाय,द्वितीय तन्वी सिंह और तृतीय आर्चिका वैभव रही है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वाटिका के सभी आचार्य दीदी जी उपस्थित रहें.