WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.02 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.15 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.25 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.21 AM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
गारू

सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित गांव भीतर पंडरा गांव में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

गारु ( लातेहार)। थाना क्षेत्र के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र भीतर पंडरा में शुक्रवार को गारू थाना पुलिस के द्वारा ग्रामीणों के साथ जन-जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया गया कि क्षेत्र अब नक्सली शोषण एवं भय के प्रभाव से मुक्त हो चुका है. उन्‍होने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन को आगे बढ़ाने की अपील की. कहा कि अगर किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो तो तत्काल थाना को सूचना दें. उन्‍होने विशेष परिस्थिति में डायल 112 की सहायता लेने की भी जानकारी दी. बैठक में ग्रामीणों को अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षित करने, अंधविश्वास से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए महुआ शराब, हडिया आदि के सेवन एवं प्रचलन का बहिष्कार करने की अपील की गयी. ग्रामीणों को कानून की बुनियादी जानकारी दी गयी और समाज के मुख्‍यधारा की व्यवस्था एवं सामाजिक विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर गांव के छोटे-छोटे बच्चों के बीच कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर एवं चॉकलेट आदि का वितरण किया गया. बच्चों को मन लगा कर पढ़ने एवं उनके अभिभावकों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की गयी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button