WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.02 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.15 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.25 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.21 AM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
गारूलातेहार

चोरी की रोकथाम को लेकर दुकानदारों को दिए सुरक्षा निर्देश

गारू (लातेहार)। प्रखंड क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने शनिवार को क्षेत्र के दुकानदारों को थाना बुलाकर बैठक की. बैठक में दुकानों और बाजार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. थाना प्रभारी ने दुकानदारों से कहा कि वे अपनी दुकानों के आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखें, ताकि रात के समय अंधेरा न रहे. साथ ही दुकानों के सामने और आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए दुकानदारों को भी सतर्क रहना जरूरी है।थाना प्रभारी ने दुकानदारों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल थाना को देने की अपील की. उन्होंने कहा कि पुलिस और आम लोगों के आपसी सहयोग से चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है।बैठक में दुकानदारों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस के समक्ष रखे. थाना प्रभारी ने सभी को सतर्क रहने तथा पुलिस का सहयोग करने का भरोसा दिलाया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button